बिहार में छठ पर्व की काफी धूम है। सूर्य उपासना के इस पर्व पर घाटों पर भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े हैं।

छठ पूजा का सेलिब्रेशन शुरू हो गया है। दिवाली के बाद आने वाला यह त्योहार चार दिन तक सेलिब्रेट किया जाता है। बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग बड़े ही उत्साह के साथ इस त्योहार को मना रहे हैं। देश के दूसरों हिस्सों में भी छठ मनाई जा रही है। आज ‘नहाय-खाय’ से ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है।नहाय-खाय के दिन कद्दू-भात का प्रसाद बनाया जाता है और व्रती इसे ग्रहण करते हैं। नहाय-खाय के दिन से घर में सात्विक भोजन बनने लगता है और साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाता है। इस दौरान व्रती भोजन में प्याज-लहसुन का इस्तेमाल नहीं करते हैं। नहाने के बाद ही भोजन बनाया जाता है। छठ पर महिलाएं उपवास करती हैं और घुटने तक गहरे पानी में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य देती हैं।पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने और दिवाली में आतिशबाजी के कारण दिल्ली की हवा जहरीली हो गई है। यमुना नदी में अमोनिया का लेवल काफी बढ़ गया है। इससे यहां झाग बन गया है। झाग के बीच स्नान करती व्रतियों की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसके बाद राजनीति गरमा गई है। सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने पूछा कि क्या इसी वजह से यमुना किनारे छठ पूजा मनाने पर रोक लगाई थी।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।