तरनतारन : पंजाब के तरनतारन से बड़ी खबर है। यहां दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। जिसमें अभी तक एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है, जिसे इलाज के लिए अमृतसर रैफर किया गया है, जबकि कुछ और लोगों को भी गोलियां लगी है। जानकारी के मुताबिक तरनतारन में अचानक दो गुटों में गोलीबारी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर दोनों गुटों में पहले गालीगलौच हुई, बाद में हाथापाई और फिर फायरिंग शुरू हो गई  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फाययरिंग के दौरान कुछ लोगों को गोली लगी है। इसमें एक गंभीर रूप से घायल हुआ है, इसकी पहचान साजनदीप सिंह के रूप में हुई है। गोलीबारी के कारण इलाके में हड़कंप मच गया है। उधर, गोलीबारी की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक पुरानी रंजिश के कारण लड़ाई हुई है। इलाके के लोगों की माने तो जमीन को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।