चंडीगढ़ : फिरोजपुर की जलालाबाद विधानसभा सीट से अकाली दल के प्रत्याशी राज सिंह ने भी मतदान किया। वहीं जलालाबाद के बूथ नंबर 11 पर ईवीएम खराब होने के चलते मतदान में रूकावट आई।

11 बजे तक पंजाब उपचुनाव का मतदान प्रतिशत

  • दाखा- 23.76%
  • जलालाबाद- 29%
  • मुकेरियां- 23.5
  • फगवाड़ा- 17.5%
पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर सोमवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। लोग बढ़ चढ़कर मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। लुधियाना की दाखा विधानसभा में सुबह 9 बजे तक 6.54 प्रतिशत मतदान हुआ। मुकेरियां से आप के उम्मीदवार प्रो. जीएस मुल्तानी अपने गाँव मंसूरपुर में परिवार के साथ मतदान किया।

मुकेरियां से कांग्रेस प्रत्यशी इन्दू बाला ने आर्य स्कूल में मतदान किया। आर्य स्कूल में ही भाजपा प्रत्याशी जंगी लाल महाजन ने भी परिवार के साथ मतदान किया। मुकेरियां विधानसभा में सुबह 9 बजे तक 12 प्रतिशत मतदान हुआ।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।