नई दिल्ली, उत्तर भारत में मौसम का मिजाज अब बदल रहा है। कई दिनों तक कोहरे और ठंड के कारण परेशान लोगों को अब राहत मिलने लगी है। लगातार धूप खिलने के बाद दिल्ली-एनसीआर में तापमान सामान्य स्तर पर पहुंच गया है। मौसम विभाग की माने तो अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसे ही रहने वाला है। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से गुरुवार से मौसम फिर करवट लेगा। दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने से तापमान गिरेगा। आपको बताते हैं देश के कुछ अन्य राज्यों में मौसम का क्या हाल है।मौसम विभाग ने अनुमान जताया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अगले 24 घंटों के दौरान ठंडी रातें रहेंगी जबकि दोपहर में गर्मी रहेगी। क्योंकि रविवार को घाटी और लद्दाख क्षेत्र में न्यूनतम तापमान नीचे रहा। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि अगले 48 घंटों के दौरान आसमान साफ ​​रहने की संभावनाएं हैं।मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब, पश्चिम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वी-मध्य महाराष्ट्र में शीत लहर चलने की संभावना है। इसके अलावा उत्तराखंड, बिहार, पूर्वी यूपी में भी ठंड बढ़ सकती है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।