चंडीगढ़ : पंजाब को दहलाने की साजिश नाकाम करते हुए पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने मोहाली पुलिस की मदद से आई.एस.आई. से संबंधित गिरोह को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की उक्त गिरोह आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंदा ग्रुप से जुड़ा हुआ है, जो पाकिस्तान भाग गया था। जिससे मिली हिदायतों से ही यह गिरोह पंजाब में आतंकवादी वारदातों को अंजाम दे रहा था। डी.जी.पी. पंजाब गौरव यादव ने इसकी जानकारी ट्वीट के जरिए दी है। उन्होंने लिखा, “हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा गैंग से जुड़े 6 साथियों को गिरफ्तार किया गया है। इन दोषियों ने अप्रेल 2023 में पटियाला में दोहरे हत्या को अंजाम दिया था, तब से ये गिरोह फरार चल रहा था। शुरूआती जांच से पता लगा है कि गिरफ्तार आरोपी भी पंजाब में हत्या की बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।