कपूरथला : कपूरथला के गांव बूट में उस समय पर दहशत का माहौल बन गया, जब पुरानी रंजिश को लेकर कबड्डी मैच के दौरान गोलियां चल गई। इस फायरिंग के दौरान 2 नौजवान बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला दाखिल करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक गांव बूट में धार्मिक मेले के दौरान कबड्डी का मैच चल रहा था।इस दौरान अमनदीप सिंह पुत्र लहिंबर सिंह निवासी गांव तलवन, जालंधर और विसाखा सिंह के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी शुरू हो गई। इसके बाद अमनदीप सिंह के साथ उसके साथियों ने विसाखा सिंह पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस दौरान विसाखा सिंह के साथ अमनदीप सिंह को भी गोली लग गई, जिस कारण दोनों बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया।इस घटना की सूचना मिलते ही एस.पी. हैड कुआटर जसबीर सिंह, एस.एच.ए. सीटी सुरजीत सिंह और पी.सी.आर. की टीमें मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि इस मामले संबंधी पुलिस ने कुछ नौजवानों को राउंडअप भी किया है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।