चंडीगढ़ : पंजाब में कोरोना की  तीसरी लेहर  देखने को मिल रही  हे जिस में बच्चे भी  शामिल है  ,पिछले   24 घंटे में 95 नए मरीज मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा 22 मरीज लुधियाना में मिले हैं। लगातार दूसरे दिन होशियारपुर के टांडा में एक सीनियर सैकेंडरी स्कूल के 6 बच्चों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है।बठिंडा में 3, नाभा में एक स्कूली बच्चे की रिपोर्ट पाॅजिटिव मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 597782 हो गई है। एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 512 हो गया है। 24 घंटे में 45 मरीज ठीक हुए। अबतक ठीक होने वाले मरीजों 582836 हो गए हैं। उधर फतेहगढ़ में दो पुरानी मौतों को कोरोना से हुई मानने के बाद कुल मृतक आंकड़ा 16338 हो गया है।

\

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।