गर्मी की मार झेल रहे लोगों के लिए कुछ राहत भरी खबर है। गुरुवार को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में तेज आंधी और तूफान की संभावना जताई जा रही है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

मौसम में इस बदलाव का असर भी देखने को मिल रहा है। चंडीगढ़ में सुबह से ही मौसम खराब बना हुआ है, हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाओं के चलने से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है।

गर्मी से मिलेगी राहत, आज पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में चलेगी आंधी। वहीं मॉनसून के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। अब मॉनसून के केरल में 8 जून तक पहुंचने की संभावना है। मॉनसून के आगमन के साथ ही बारिश के मौसम का भी आगाज हो जाएगा।
Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।