मुख्यमंत्री आज यहाँ पंजाब पुलिस प्रौद्यौगिकी प्लेटफॉर्म का प्रयोग करते हुए पंजाब पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को वर्चुअल तौर पर संबोधन कर रहे थे। इस मीटिंग में मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए. वेणू प्रसाद, प्रमुख सचिव गृह अनुराग वर्मा और डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब वी.के. भावरा भी मौजूद थे।

मीटिंग के दौरान सभी रैंकों के 23000 से अधिक पुलिस कर्मचारियों को संबोधन करते हुये मुख्यमंत्री ने उनको गैंगस्टरों, नशा, आतंकवाद, ग़ैर-कानूनी माइनिंग और भ्रष्टाचार के विरुद्ध कोई लिहाज़ न बरतने के निर्देश दिए।

ज़िक्रयोग्य है कि पंजाब पुलिस की तरफ से स्टेट पुलिस हैडक्वाटर, सभी ज़िला पुलिस दफ्तरों, पुलिस स्टेशनों, प्रशिक्षण केन्द्रों, स्पैशल टास्क फोर्स (एस.टी.एफ.) दफ़्तर, इंटेलिजेंस दफ़्तर, सांझ केंद्र, अलग-अलग हथियारबंद बटालियनों और रेलवे पुलिस में स्थापित किये गए 933 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वी.सी.) स्थानों से सभी रैंकों के पुलिस कर्मचारी इस मीटिंग में शामिल हुए। पंजाब में यह पहली बार है जब मुख्यमंत्री ने इतनी बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारियों को संबोधन किया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने समूह पुलिस अधिकारियों को राज्य में पुलिस के कामकाज में कोई दखलअन्दाज़ी न होने का भरोसा देते हुये पुलिस कर्मचारियों को पूरी पेशेवरता, समर्पण और ईमानदारी से अपनी ड्यूटी निभाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने पुलिस को राज्य के लोगों की सुरक्षा को यकीनी बनाने और कानून का उल्लंघन करने वालों के खि़लाफ़ बिना किसी पक्षपात से कार्यवाही करने के लिए भी कहा।पंजाब पुलिस के कल्याण के लिए एक और अहम फ़ैसला लेते हुये मुख्यमंत्री ने इस वित्तीय साल से पुलिस कल्याण फंड को 10 करोड़ रुपए से बढ़ा कर 15 करोड़ रुपए करने का ऐलान भी किया।

उन्होंने पंजाब पुलिस को देश की सर्वोत्तम पुलिस फोर्स में से एक बनाने के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने पूरे सहृदय यत्नों और ईमानदारी से ड्यूटी करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पुलिस को लोगों के साथ विनम्रता से पेश आने के लिए भी कहा।

उन्होंने कहा कि पुलिस की नौकरी चुनौतीपूर्ण और बहुत सख़्त है और बढ़िया कारगुज़ारी के बावजूद भी पुलिस को लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ता है। मुख्यमंत्री ने पंजाब पुलिस की भूमिका की सराहना भी की।

ज़िक्रयोग्य है कि जब से मुख्यमंत्री ने पुलिस कर्मचारियों को उनके जन्म दिन पर बधाई देने की शुरुआत की है, तब से अब तक कुल 5650 पुलिस मुलाजिमों को उनके जन्मदिन के मौके पर बधाई दी जा चुकी हैं।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।