पी.सी.एम.एस.डीकॉलेज फॉर विमेनजालंधर के प्लेसमेंट सेल द्वारा करियर लॉन्चरजालंधर के सहयोग से “कैरियर पे चर्चा” का आयोजन किया गया  इस दिन के वक्ता राजवीर सिंह चौहान (सेंटर हेडकरियर लॉन्चर जालंधरथे। उनके साथ आदित्य, (सेंटर मैनेजरकरियर लॉन्चरजालंधरभी उपस्थित थे। वक्ता ने छात्रों को संबोधित करते हुए जीवन में करियर और करियर के लक्ष्यों के महत्व के बारे में बताया। फिर उन्होंने शिक्षार्थी की शैक्षणिक योग्यता के अनुसार विभिन्न करियर के वर्गीकरण के बारे विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने यूपीएससीएमबीए इत्यादि जैसे करियर विकल्पों की प्रक्रिया और आवश्यकताओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने छात्रों को ऑफबीट करियर विकल्पों जैसे डिजाइनिंगखेल इत्यादि के बारे में भी ज्ञान दिया।  उन्होंने जीवन में सफलता  प्राप्ति में समाचार पत्र पढ़ने और अच्छी किताबें पढ़ने के महत्व का भी उल्लेख किया एवम इंटरनेट पर उपलब्ध बेकार सूचनाओं से दूर रहने को कहाजिससे सीखने का कीमती समय बर्बाद होता है। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल करने वाले युवाओं के कई उदाहरण दिए और छात्रों को अपनी प्रेरक कहानियां सुनाकर कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। यह लेक्चर बहुत उपयोगी और ज्ञानवर्धक रहा। बी.कॉमबीसीएबीएससी नॉनमेडिकलबीएससी एफडी और बीएबीएड के अंतिम वर्ष की छात्राओं ने इस चर्चा में भाग लिया। एक छोटी प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई जिसमें छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। इस आयोजन में  श्रीमती रेणु टंडन (अध्यक्ष प्लेसमेंट सेलएवम अन्य सदस्य भी  उपस्थित थे   कॉलेज की प्रबंधक समिति के सदस्य और प्राचार्य डॉ. ( पूजा पराशर ने सफलतापूर्वक आयोजन के लिए प्लेसमेंट सेल के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने छात्राओं को जॉब मार्किट में उनके बेहतर प्लेसमेंट के लिए समयसमय पर कॉलेज द्वारा आयोजित किए जा रहे ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।