फगवाड़ा 25 अगस्त (शिव कौड़ा) वरिष्ठ भाजपा नेता एवं भूतपूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. अरुण जेटली की पुन्यतिथि पर फगवाड़ा के पूर्व मेयर अरुण खोसला ने नई दिल्ली के अरुण जेटली पार्क में स्थापित उनकी प्रतिमा पर फूलमालाएं अर्पित करके भावभानी श्रद्धांजली दी। उन्होंने प्रात: दिल्ली के लिए रवाना होते समय वार्तालाप में बताया कि अरुण जेटली न केवल उनके राजनीतिक गुरु थे बल्कि हमेशा उन्हें छोटे भाई की तरह प्रेम तथा सम्मान भी देते थे। जब भी दिल्ली जाना होता तो हमेशा श्री जेटली से सद्भावना भेंट होती थी। बेशक अरुण जेटली बड़े नेता थे और पहले श्री अटल बिहारी वाजपेयी और फिर श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे लेकिन उन्होंने कभी अपने पद का घमण्ड नहीं किया। वे बड़े शालीन और संस्कारवान शख्सीयत वाले इन्सान थे जिनके मुख पर हमेशा मधुर मुस्कान तैरती रहती थी। उनके साथ गुजारे पल हमेशा जीवन की मधुर समृतियों में शामिल रहेंगे। इस दौरान पूर्व मेयर खोसला ने स्व. जेटली के परिवार से भी भेंट की।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।