जालंधर : डिप्स कॉलेज आई.एम.टी में
एम.बी.ए के विद्यार्थियों के लिए प्लेसमैंट सैशन
आयोजित किया गया। जिसमें चंडीगढ़ व
मोहाली की नामी कंपनीयों ने डिप्स आई.एम.टी के
13 विद्यार्थियों को चयनित किया। यह प्लेसमैट
सैलसीयस एजुकेशन के सहयोग से आयोजित की गई।
जिसमें वभिन्न कंपनीयों के मैनेजर तथा
प्लेसमैंट सैल ने विद्यार्थियों को विभिन्न
कसौटियों पर परखते हुए उनका चयन किया।
प्लेसमैंट सैशन को तीन भागों में विभाजित किया
गया। जिसके प्रथम भाग में ग्रुप डि़स्कशन थी ।
जिसमें सर्वाधिक भाग लेने वाले तथा सबसे उचित
उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को चयनित किया
गया। अगले दो भाग इंचरव्यू सैशन के रहे।
जिसमें विद्यार्थियों के हर पहलू को देख तथा परख
कर उन्हें चयनित किया गया। इस सम्पूर्ण गतिविधि में
कालेज के डायरैक्टर के.के हांडू तथा
प्रिंसीपल सिमरनजीत सिंह भी उपस्थित थे। प्लेसमैंट
दौरान चयनित 13 विद्यार्थियों को डिप्स के एम.डी
तरविंदर सिंह तथा सी.ए.ओ रमनीक सिंह ने बधाई दी तथा उनके रौशन भविष्य के लिए उन्हों
शुभकामनाएं दी।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।