जालंधर: भाजपा जिला प्रवक्ता एडवोकेट अर्जुन खुराना ने मनोरंजन कालिया को जालंधर केंद्रीय विधानसभा हलका से उम्मीदवार घोषित होने पर मुबारकबाद दी और उनको जीत के लिए शुभकामनाएं दी| अर्जुन खुराना ने कहा कि पंजाब सरकार ने हर वर्ग को सिर्फ झूठे दिलासे ही दिए हैं और कहीं पर भी विकास नहीं किया है| कालिया  जीतने के बाद केंद्रीय हलके के साथ-साथ पूरे शहर का भी विकास करवाएंगे| आज आम जनता पंजाब में बदलाव देखना चाहती है और आने वाले दिनों में पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी|

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।