जालंधर : भाजपा मंडल नंबर 1 मे मंडल अध्यक्ष रंजीत आर्य की अध्यक्षता में सदस्यता पर्व के अवसर पर एक बैठक का आयोजन हुआ जिसमें भारतीय जनता पार्टी जालंधर के अध्यक्ष रमन पब्बी विशेष तौर से उपस्थित रहे और उन्होंने सदस्यता अभियान को आरंभ करवाया। इस अवसर पर रमन पब्बी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान की विधि के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि हर कार्यकर्ता में इस अभियान को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। आज हर नागरिक पार्टी की विचारधारा से जुड़ने के लिए तैयार है और इसके लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को आम जनता से संपर्क बनाने की जरूरत है। रमन पब्बी ने बताया कि कोई भी देश वासी निशुल्क नंबर 8980808080 पर मिस कॉल देकर भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बन सकता है। यह सदस्यता अभियान नए कार्यकर्ताओं को पार्टी के साथ जोड़ने के लिए शुरू किया गया है और इस बार भाजपा पंजाब पिछली बार हुई सदस्यता से 20 परसेंट ज्यादा सदस्यता करके दिखाएगी और इस आंकड़े में भाजपा जालंधर का सबसे बड़ा योगदान रहेगा। इस अवसर पर उपस्थित रहे भाजपा माहामंत्री राजीव ढींगरा ,पूर्व विधायक कृष्णदेव भंडारी ,पार्षद सुशील शर्मा ,हितेश सियाल, राजेश कुमार आरके ,अमित भाटिया, विश्व महेंद्रु, नीरज जस्सल, सूर्य मिश्रा, चिरंजीव बहल, भूपेंद्र , अरविंदर राव, अशोक भगत, दीपक, गगनदीप, हरप्रीत सिंह, संदीप सिप्पा ,जसपाल सिंह आदि।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।