नई दिल्ली: भारत अब खुद अपना स्पेस स्टेशन (Space Station) बनाएगा. इसरो (ISRO) प्रमुख के सिवन (K Sivan) ने यह बात कही है. इसरो चीफ डॉ. के सिवन (K Sivan) ने बताया कि भारत अपना स्पेस स्टेशन लॉन्च करने की योजना बना रहा है. यह महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट गगनयान मिशन का ही विस्तार होगा. सिवन ने बताया कि हमें मानव अंतरिक्ष मिशन के लॉन्च के बाद गगनयान कार्यक्रम को बनाए रखना होगा. इसी के चलते भारत अपना स्पेस स्टेशन तैयार करने की योजना बना रहा है.

बता दें कि इससे पहले इसरो (ISRO) प्रमुख ने कहा था कि भारत का दिसंबर 2021 तक अंतरिक्ष में मनुष्य को भेजने का लक्ष्य है. उन्होंने कहा था कि हम अपने गगनयान प्रोजेक्ट की मदद से ऐसा कर पाने में सफल होंगे. अगर हम निर्धारित समय के अंदर ऐसा कर पाते हैं तो हमारा देश विश्व का चौथा ऐसा देश होगा जो अपने बल पर अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेज सकेगा. इसरो (ISRO) प्रमुख के सिवन ने बताया था कि भारत इस साल अप्रैल तक चंद्रयान-2 के भी लांचिंग की तैयारी में है. बता दें कि गगनयान प्रोजेक्ट की घोषणा पिछले साल पीएम मोदी ने की थी.

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।