मुंबई: फिल्म इंडस्ट्री में इस वक्त शोक की लहर है। मशहूर डायरेक्टर इस्माइल श्रॉफ का निधन हो गया है। 62 साल की उम्र में वह इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। मुंबई स्थित कोकिलाबेन अस्पताल में डायरेक्टर ने जीवन की अंतिम सांस ली।29 अगस्त को इस्माइल श्रॉफ को ब्रेन स्ट्रोक आया था। तब भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके चलते उनके शरीर का दाहिना हिस्सा काम करने में असमर्थ हो गया था। इसके बाद वे चल फिर भी नहीं पा रहे थे।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।