पंजाब के कवि और प्रसिद्ध लेखक पद्मश्री सुरजीत सिंह पातर का अंतिम संस्कार सोमवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान बड़ी गिनती में दिग्गज हस्तियां पहुंचीं।

अंतिम यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी श्रद्धांजलि दी और उनकी अर्थी को कंधा भी दिया। राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल भी इस दौरान मौजूद रहे। अंतिम विदाई देने वाले जहां तांता लगा हुआ था, वहीं परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

उल्लेखनीय है कि सुरजीत सिंह पातर का गत शनिवार सुबह लुधियाना स्थित उनके आवास पर निधन हो गया था। उनकी उम्र 79 साल थी। आज लुधियाना के मॉडल टाउन एक्सटेंशन श्मशान घाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।