नई दिल्त्री  :  मुखमंत्री पद की कुर्सी संभालते ही पंजाब के लिए लगातार नए-नए फैसले लेने वाले भगवंत मान नए विवाद में फंस गए है। दरअसल, मान द्वारा विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए गुजरात   औरहिमाचल प्रदेश जाने को लेकर पंजाब सरकार का हेलिकॉप्टर इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसको लेकर वह विपक्ष के निशाने पर आ गए है। बता दें की सोशल मीडिया पर भगवंत मान की कुछ तस्वीरें काफी वायरल हो रही है, जिसमें भगवंत मान पंजाब सरकार के हेलीकॉप्टर से उतरकर जा रहे हैं और उनके साथ कई सुरक्षा कर्मी मौजूद हैं। 

वहीं हाल ही में  भारतीय जनता पार्टी  नेता मनजिंदर सिरसा ने ट्वीट कर भगवंत मान पर सवाल खड़े किए है। सिरसा ने कहा कि कल तक भगवंत मान कहते थे कि  चन्नी हेलिकॉप्टर से नहीं उतरते। वह हर जगह पंजाब सरकार के पैसे पर घूम रहे हैं। वहीं आज भगवंत मान अरविंद केजरीवाल के साथ पार्टी प्रचार के लिए सरकारी हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल कर पंजाब के पैसे का दुरुपयोग कर रहे हैं। 

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।