चंडीगढ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आवास पर आईटी सलाहकार के बाद 9 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। पंचकूला की कोविड लैब में सभी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राज्य में कुल संक्रमित 50512 हो गए हैं। एक दिन में 10 मौतों के बाद मृतकों का आंकड़ा 585 पर पहुंच गया है। 24 घंटे में 21 हजार से ज्यादा सैंपल लिए तो पहली बार रिकॉर्ड 1156 लोग संक्रमित मिले। इससे पहले सबसे बड़ा आंकड़ा 941 का था। इधर, कोरोनावायरस का संक्रमण मुख्यमंत्री आवास तक पहुंच गया है। सीएम के 8 कमांडो समेत 9 कर्मचारी पॉजिटिव मिले हैं। फरीदाबाद, पानीपत में 2-2 और अम्बाला, कैथल, गुडग़ांव, करनाल, जींद, हिसार में 1-1 मौत हुई है। चिंता की बात यह भी है कि प्रदेश में पहली बार 7895 सक्रिय मरीज हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 21809 लोगों के सैंपल लिए गए। 20683 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। 994 नए लोग सर्विलांस पर लिए गए। 565 लोगों ने सर्विलांस का समय पूरा किया है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।