भाजपा कार्यालय बस्ती नौं में भाजपा मंडल नंबर 9 की एक विशेष बैठक मंडल अध्यक्ष सौरव सेठ एवं प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 2022 विधानसभा चुनावों के सबंध में चर्चा हुई। जालंधर वेस्ट से उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने मंडल 9 के कार्यकर्ताओं के लिए धन्यवाद समारोह का आयोजन किया। मोहिंदर भगत ने सभी कार्यकर्तायों का धन्यवाद किया,जिन्होंने चुनाव में दिन रात उनके लिए कार्य किया। भगत ने कहा कि जीत और हार राजनीति में साथ चलते है। भारतीय जनता पार्टी का प्रचार और प्रसार निरन्तर चलता रहेगा और मैं जनता की सेवा के लिए,उनके दुख -सुख में हमेशा हाजिर रहूंगा। मैं कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा हूँ। भगत ने कहा कि आने वाले समय में नगर निगम चुनाव आने वाले है, उसकी तैयारियों के लिए कार्यकर्ता अभी से डट जाएं। मुझे पूरी उम्मीद है कि कार्यकर्ता भाजपा की मजबूती के लिए कार्य करेगा। भगत ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब की जनता से जो वादे करके सत्ता में आई है,उसे पूरा भी करें। इस अवसर पर सौरव सेठ मंडल अध्यक्ष,राजीव ढींगरा,कमल लोच,सुखदेव सिंह,सुखबीर कौर चट्ठा, दलेर सिंह चट्ठा, अतुल भगत,पी सी राणा,अनमोल महाजन,विकास शर्मा,कुणाल शर्मा,दविंदर अरोड़ा,परवीन हांडा,मनदीप शेरा,शिव शर्मा,कर्म सिंह,नीरज कुमार,मुनीश बल,सचिन जीत अरोड़ा,सुनील चोपड़ा,कुलविंदर सिंह,राजीव वर्मा,उकेश बक्शी,राजेश शूर,मनीष भगत,अभी बेदी, उपस्थित थे ।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।