नई दिल्ली: कांग्रेस में संकट का दौर खत्म नहीं हो रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने इस्तीफे पर अब भी अड़े हुए हैं। बुधवार को एक बार फिर उन्होंने पार्टी को अपना विकल्प तलाशने के लिए कहा है।

पार्टी इस संबंध में जल्द चुनाव कराए। वहीं दूसरी और राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद शुरू हुई खींचतान के बाद कांग्रेस मोतीलाल वोरा को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया है।

जब तक नए सदस्य के नाम पर सहमति नहीं बनती तब तक मोतीलाल वोरा कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष होंगे।

हालिया लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के फैसले पर कायम थे।

राहुल ने बुधवार को एक बार फिर साफ किया कि वह अब पार्टी प्रेसिडेंट नहीं हैं। कांग्रेस को जल्द से जल्द नया अध्यक्ष चुन लेना चाहिए।

ये फैसला कांग्रेस कार्यसमिति को ही करना है। मैं चाहता हूं कि पार्टी जल्द से जल्द नया अध्यक्ष चुन ले।’

कौन है मोतीलाल वोरा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके मोती लाल वोरा 2014 से राज्यसभा के सदस्य हैं।

 

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।