जालंधर : रजिस्टर्ड आयुर्वेदिक मेडिकल प्रैक्टिशनर्स वेलफेयर असोसिएशन, जालंधर के द्वारा भगवान धन्वंतरि जी का प्रकाश उत्सव व राज्य सत्रीय वैध सम्मेलन पंजाब प्रधान डॉ. B.D. शर्मा की अध्यक्षता में  करवाया गया जिसमे पंजाब के सभी जिलों के गणमान्य वैध व डॉक्टरों ने भाग लिया और भगवान धन्वंतरि जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। गणमान्य वैध व डॉक्टरों ने अपना तजुर्बा साँझा किया व सर्कार को अपनी मांगो के बारे में पत्र दिया गया जो आयुर्वेदिक डॉक्टरों की 40 साल पुरानी समस्या के बारे में अवगत। सम्मेलन में करीब 400 आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने हिस्सा लिया और आयुर्वेदिक प्रणाली को जिन्दा रखने की कसम खाई। इस  मौके पर सरदार बलवीर सिंह सिद्धू ,हेल्थ एंड फैमली वेलफेयर मिनिस्टर ऑफ़ पंजाब और साथ में एक्स MLA अवतार हैनरी विशेष रूप में इस मौके पर उपस्थित रहे किसी कारण वर्ष सिद्धू पहुंच नहीं पाए। इस मौके पर ऑक्सफोर्ड अस्पताल के डॉ गुरवीर सिंह ने सभी आये मेम्बरो का धन्यवाद किया।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।