नयी दिल्ली :भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के सांसद ओम बिरला को सत्रहवीं लोकसभा का अध्यक्ष बनाये जाने की संभावना है।
भाजपा सूत्रों ने मंगलवार काे यहां बताया कि पार्टी ने राजस्थान की कोटा लोकसभा सीट से सांसद श्री बिरला को लोकसभा अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है।
भाजपा नीत सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) को लोकसभा में पूर्ण बहुमत हासिल है इसलिए उनका अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है।
सूत्रों ने बताया कि वह आज नामांकन दाखिल करेंगे। अध्यक्ष का चुनाव बुधवार को होना है।
सचिन जितेन्द्र

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।