नई दिल्ली, पिछले महीने शुरू हुए मानसून सत्र में विपक्ष का हंगामा हर दिन के साथ बढ़ रहा है। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही बार- बार बाधित होती रही है। ऐसा ही हाल शुक्रवार को भी होता नजर आया। पेगासस, कृर्षि कानून समेत कई मुद्दों पर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया, जिसके चलते आज भी कई बार लोकसभा और राज्यसभा में कार्यवाही बार-बार बाधित होती रही। वहीं, शोर-शराबे के बीच कई बिल भी पास किए गए। फिलहाल ससद के दोनों सदन 9 अगस्त, सुबह 11 बजे तक के लिए स्थागित हो गए हैं। जानें आज पूरे दिन क्या हुआ।
– लोकसभा में टैक्सेशन लॉ अमेंडमेंट बिल पास होने के सदन में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद यह सदन भी 9 अगस्त, सुबह 11 बजे तक लिए स्थागित कर दिया है।
वहीं लोकसभा में आज टैक्सेशन लॉ अमेंडमेंट संशोधन बिल 2021 पास हो गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह बिल पेश करते हुए कहा कि भाजपा की प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए कि हम कर के पूर्वव्यापी आवेदन में विश्वास नहीं करते हैं, हम इस संशोधन इसे पूरा कर रहे हैं।
विपक्ष के हंगामे के साथ ही 11 बजे के आस-पास लोकसभा और राज्यसभा 12 बजे तक स्थागित कर दी गई थी। इसके बाद ही पेगासस पर लगातार हो रहे शोर- शराबे के बीच राज्यसभा को 9 अगस्त, सुबह 11 बजे तक के लिए स्थागित कर दिया है।
-आज यानी 6 अगस्त को भी राज्य सभा ने पेगासस के मुद्दे पर हंगामा किया। विपक्ष द्वारा सदन में ‘डिक्लोज पेगासस’ के भी नारे लगाए गए। बता दें कि लगातार विपक्ष इस मुद्दे पर सदन की कार्यवाही बाधित कर रही है।
कृषि कानून को लेकर आज विपक्ष जंतर-मतर पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए एकटुज होगा और इसमें उनके साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल होंगे। राज्य सभा सदस्य मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियां आज संसद में मिलेगी।