जालंधर : पंजाब में कांग्रेस सरकार के अपने वादों से मुकरने के बाद रोडवेज कर्मचारी आज सड़कों पर हड़ताल के लिए उतर आए हैं। चिलचिलाती धूप और बेहिसाब गर्मी के इस मौसम में अपनी मांगों को लेकर ठेका कर्मचारी 3 दिन सुबह 9 से लेकर दोपहर 12 बजे तक प्रदर्शन करेंगे। ठेका कर्मचारियों का कहना है कि विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने हमें वायदा किया था कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद उन्हें पक्का किया जाएगा, पर उन्होंने अपना वायदा पूरा नहीं किया।उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगे न मानी तो वह मालेरकोटला में ट्रांसपोर्ट मंत्री रजिया सुल्ताना के आवास का घेराव करने के साथ मुख्यमंत्री के शहर पटियाला में भी भारी प्रदर्शन करेंगे। इस हड़ताल के कारण 1500 के करीब बसों की रफ्तार रूक गई है, जिस वजह से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है।कर्मचारियों का कहना है कि अगर पुलिस, सरकार या अधिकारियों की ओर से हड़ताली कर्मियों के साथ किसी प्रकार की धक्केशाही की गई तो हड़ताल अनिश्चित समय के लिए पक्का धरना लगाया जाएगा। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार जालंधर व लुधियाना बस स्टैंड इस हड़ताल से बुरी तरह प्रभावित हुए है ।