साउथम्पटन, 06 जून भारतीय उपकप्तान रोहित शर्मा ने लक्ष्य का पीछा करते सर्वाधिक नाबाद शतक बनाने के मामले में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है।
रोहित ने विश्व कप मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को नाबाद 122 रन बनाये और भारत को छह विकेट से जीत दिलाई। रोहित का लक्ष्य का पीछा करते हुए यह नौंवां नाबाद शतक था जबकि सचिन ने लक्ष्य का पीछा करते हुए आठ नाबाद शतक बनाये थे। इस मामले में 11 नाबाद शतकों का विश्व रिकॉर्ड भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।