पंजाब : गत दिवस लुधियाना के सेंट्रल जेल में खूनी झड़प के बाद आज बठिंडा की जेल में कैदियो की झड़प होने की खबर है। बताया जा रहा हैकी यह झड़प जेल की बैरक में हुई। पुलिस मुलाज़िलों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने दोनों गुटों छुड़वा कर अलग अलग बैरक में बंद किया। बताया जा रहा है इसमें जालंधर के रहने वाले एक गैंगस्टर राहुल सूद जख्मी हो गया। जिसको इलाज के बाद वापिस जेल में ले जाया गया। जिस कैदियो से उसकी झड़प हुई वोह विक्की गोंडर के लोग थे। बताया जा रहा है जेल में शमशेर और मोजी दयालपुरा ने राहुल सूद को पीटा। इसकी शिकायत पुलिस को दे दी गयी है। 

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।