जालंधर 12 मई(. ) आज जालंधर नार्थ विधानसभा क्षेत्र मंडल नंबर 03 के अध्यक्ष मोहिंदर सिंह मिन्दी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया जोकि 14 मई को लुधियाना में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन के उपलक्ष में थी इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक के डी भंडारी उपस्थित थे इस मौके पर उपस्थित सभी कार्यकर्ता संबोधित करते हुए के डी भंडारी ने कहा कि लुधियाना में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन को मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे इस सम्मेलन में पूरे प्रदेश से मंडल स्तर, और उसके ऊपर के सभी कार्यकर्ता, जिसमें मंडलों के सभी पदाधिकारी सभी प्रकोष्ठ मंडलों की कार्यकारिणी एवं जिला पदाधिकारी सभी मोर्चों और सेल के अध्यक्ष एवं उनकी टीम सभी जिलों के सभी पदाधिकारी जिला कार्यकारिणी प्रदेश के सभी पदाधिकारी इस सम्मेलन में शामिल होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी से मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे

इस अवसर पर किशनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा के राष्ट्र अध्यक्ष के आने से कार्यकर्ताओं मे उत्साह आएगा इस बैठक में आए हुए मंडल के सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि यह सब 14 तारीख को ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस सम्मेलन में शामिल होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी का मार्गदर्शन प्राप्त करें इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित थे

 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष एवं मंडल 3 के महामंत्री ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और उस दिन भारी संख्या में कार्यकर्ता उनके साथ लुधियाना उपस्थित होने।

 

 

इस मौके पर जे के सोनी,परमजीत सिंह, डॉ पवन वशिष्ठ, दविंदर कालिया, सोनी,बाल किशन बाली,अमरनाथ शर्मा, प्रताप सिंह,जतिंदर काला, सुखदेव सोनू,जय किशन सोनी,संजीव कपिला, गुरप्रीत सिंह,मनोज टंडन,नवराव गोल्डी, अन्य मौजूद रहे

 

कैप्चर: बैठक के दौरान के डी भंडारी, किशनलाल शर्मा,महिंदर पाल,बाल किशन बाली,परमजीत सिंह,अन्य

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।