जलांधर( )भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रजिंदर बिट्टा,प्रदेश महामंत्री व ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रभारी मोना जायसवाल,ज़िला प्रभारी पुष्पिंदर सिंगल,भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा और जिला ओबीसी मोर्चा प्रभारी अमरजीत सिंह गोल्डी से विचार विमर्श करके ज़िला ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद कश्यप की अध्यक्षता में लाजपत नगर भाजपा कार्यालय में अपनी नई कार्यकारिणी यूनिट की घोषणा की।इस अवसर पर विशेष रूप से भाजपा राष्ट्रीय सचिव व सह प्रभारी पंजाब डॉक्टर नरेंद्र रैना,प्रदेश महामंत्री व ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रभारी मोना जायसवाल, प्रदेश महामंत्री ओबीसी मोर्चा राम सिंह धीमान और प्रदेश सचिव नवराज सिंह उपस्थित हुए।इस मौके पर उन्होंने ओबीसी मोर्चा में जहाँ संगठन की मजबूती के लिए कर्मठ,मेहनती कार्यकर्ताओ को अपनी नई टीम में शामिल किया है,वही पार्टी के लिए दिन रात एक करने वाले जुझारू साथियों को भी जगह दी है। डॉक्टर नरेंद्र रैना ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को मुबारकबाद दी।उन्होंने कहा कि आने वाले लोक सभा उप चुनाव में ओबीसी वर्ग खुलकर भाजपा के साथ चलेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को पूरी तरह से लोक सभा उप चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जलांधर की लोकसभा सीट पर बडी जीत दर्ज करके भाजपा इस बार इतिहास कायम करेगी।मोना जायसवाल ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए मुबारकबाद दी।उन्होंने कहा कि लोकसभा उप चुनावों में ओबीसी मोर्चा पार्टी को जीत दिलाने के लिए अहम भूमिका निभायेगा।उन्होंने कहा कि लोकसभा के बाई इलेक्शन में भाजपा सबसे मजबूत पार्टी बन कर उभरेगी तथा पार्टी को आगामी चुनावों में विजय का परचम लहराने से कोई नही रोक सकता। सुशील शर्मा ने सभी नव पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए मुबारकबाद दी।उन्होंने सभी पदाधिकारियों को मार्गदर्शन करते हुए कहा कि हमें अपनी अपनी ज़िम्मेदारीयों का निर्वाहन करते हुए सामाजिक हित में ज्यादा से ज़्यादा कार्य करने है।उन्होंने कहा कि हम सभी को एकजुट हो कर ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच जाना है।उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन,जनहित के कार्य केवल भाजपा के जीतने पर ही संभव हैं।प्रमोद कश्यप ने सभी नये पदाधिकारियों को हार्दिक मुबारकबाद दी।उन्होंने कहा कि भाजपा जालंधर लोकसभा उप-चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और जालंधर लोकसभा सीट जीतकर विरोधियों को करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा की स्थिति मज़बूत होने से पंजाब सरकार की नीतियों को जनता ने पूरी तरह नकार दिया है।नई घोषित कार्यकारिणी में

उपाध्यक्ष के पद पर बलविन्द्र सिंह, नसीब बुगगा, राज मेहरा, गौरव जोड़ा, गुरप्रीत सिंह, संजय कनोजिया,परमजीत सिंह, भुपिन्द्र चन्द

महामन्त्री के पद पर गुरमीत सिंह, सुबेदार यादव

सचिव के पद पर सुरिन्द्र बबर, हरभजन सिंह, महेश सोढी, रवि कनोजिया, शशि धवन,रणजीत कश्यप,कमलजीत सिंह,कैशियर राहुल कश्यप,मीडिया इंचार्ज नवजोत जोड़ा, सह मीडिया इंचार्ज अमित चौहान,सोशल मीडिया इंचार्ज राहुल कुमार,ऑफिस सैक्टरी पवन कुमार,प्रवक्ता मुन्नी लाल,कार्यकारी सदस्यों में गुरमीत सिंह काला, प्रभात कम्बोज, यशपाल सिंह, रिंकु कंडा, कुलविन्द्र सिंह, अश्वनी

कुमार, प्रदीप कुमार, जतिन्द्र बबर, रोहित वर्मा, अमनदीप सिंह, रवि, हरिकांत यादव,

कौशल कुमार, पंकज कुमार, सुशील सिंह, प्रिंस वर्मा, महेश कश्यप, सुरज रणदीप सोढी इत्यादि को नियुक्त किया गया है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।