फगवाड़ा 24 मई (शिव कौड़ा) प्रथम आदिधर्म गुरु परम पूज्य प्रभु रत्नाकर जी महाराज के आशीर्वाद से राक्षस दल द्वारा वाल्मीकि धर्म समाज के 58वें स्थापना दिवस के अपलक्ष्य में पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प लेते हुए फगवाड़ा में पौधारोपण किया गया। राक्षस दल के समूह मैंबरों ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग की वजह से पृथ्वी का मौसम चक्र तेजी से बदल रहा है और जल सूख रहे हैं। ग्लेशियर पिघल रहे हैं। जीव जन्तुओं तथा प्राणियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर पेड़ों की कटाई से पर्यावरण बहुत ज्यादा प्रभावित हो रहा है। यदि समय रहते पर्यावरण की संभाल न की गई तो आने वाली पीढिय़ों को भयानक परिणाम भुगतना होगा। इस अवसर पर हनी सौंधी विशाल सौंधी, वीर लक्की मट्टू, वीर राहुल डमाना, वीर वरिन्द्र असुर, वीर हनी सिद्धू, वीर मोहित सभ्रवाल, प्रधान वीर बलवीर कल्याण, धीरज घई, वीर विजय मेघनाद, दीपक घई, ऋषि जी, लक्ष्मण निशाचर आदि उपस्थित थे। इस दौरान पौधारोपण करने वाली टीम को भगवान वाल्मीकि ब्रह्मालय वैलफेयर कमेटी (रजि.) चौधरी जगतराम सूंढ कलोनी, होशियारपुर रोड फगवाड़ा की ओर से चाय व रस का लंगर वितरित किया गया।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।