फगवाड़ा 28 अप्रैल (शिव कौड़ा) आम आदमी पार्टी हलका विधानसभा फगवाड़ा के टकसाली नेताओं का एक शिष्टमण्डल आज पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लाल जीत सिंह भुल्लर से मिला। ट्रांसपोर्ट मंत्री के चण्डीगढ़ स्थित कार्यालय में हुई भेंट के दौरान फगवाड़ा हलके में ट्रांसपोर्ट संबंधी पेश  रही मुश्किलों बारे चर्चा की गई। शिष्टमण्डल में शामिल आप पार्टी के जिला कपूरथला एस.सीसेल के प्रधान संतोष कुमार गोगी ने ट्रांसपोर्ट मंत्री को बताया कि फगवाड़ा में बेशक बस स्टैंड की सुविधा है परन्तु सिनेमा रोड साईड सडक़ पर बसें खड़ी होने से जहां सर्विस लेन के दुकानदारों  राहगीरों को मुश्किल होती है वहीं बस चालकों को भी परेशान होना पड़ता है। उन्होंने मंत्री को बताया कि फगवाड़ा बस अड्डे का उपयुक्त ढंग से प्रयोग नहीं हो रहा। शुगर मिल चौक वाले फ्लाई ओवर के नीचे जिस सडक़ से वाहन शहर में प्रवेश करते हैं उस सडक़ की हालत दयनीय होने से वाहन चालकों को भारी दिक्कत होती है। आप पार्टी के जिला महासचिव निर्मल सिंह ने ट्रांसपोर्ट मंत्री को बताया कि थ्री व्हीलर और फोर व्हीलरों के लाइसेंस आनलाइन अप्लाई करने के बावजूद भी लोगों को कईकई महीने लाइसेंस का इंतजार करना पड़ रहा है। जिला कैशियर हरजिन्द्र सिंह विर्क ने ट्रांसपोर्ट मंत्री को बताया कि आनलाइन आवेदन का अपरूवल उसी दिन नहीं होता बल्कि कई दिनों का समय लगता है। आप नेताओं ने मांग कर कहा कि इन सभी मुश्किलों का स्थायी हल किया जाये। संतोष कुमार गोगी के अनुसार ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत ने भुल्लर ने सारी बात बहुत गंभीरता के साथ सुनी और हर समस्या के शीघ्र  उचित समाधान का भरोसा दिया है। इस शिष्टमण्डल में विक्की सिंहजतिन्द्र नाहरकरमजीत सिंह सोढी आदि भी शामिल थे।

तस्वीर सहित।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।