दुबई, । सऊदी अरब  में अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए बाजार खुलने से लेकर नित नए बदलाव हो रहे हैं। इस इस्लामिक देश के इतिहास में पहली बार एक फ्लाइट रवाना हुई जिसका संचालन पूरी तरह से महिलाओं ने किया। अधिकारियों ने बताया कि सऊदी अरब में सिर्फ महिलाओं के संचालित विमान ने पिछले हफ्ते उड़ान भरी थी।इसके साथ ही यह देश की इकलौती ऐसी फ्लाइट बन गई जिसमें क्रू की सभी सदस्य महिलाएं थी। बता दें कि यह एक छोटी घरेलू उड़ान थी जो महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन गई। सऊदी अरब की फ्लाइअडील एयरलाइंस की यह बजट फ्लाइट थी। सऊदी उड्डयन के इतिहास में पहली बार महिलाओं के दल ने विमान को सफलतापूर्वक उड़ाया।सऊदी अधिकारी विमानन क्षेत्र का तेजी से विस्तार करने की कोशिश कर रहे हैं जो राज्य को वैश्विक यात्रा केंद्र में बदल देगा। अधिकारियों के अनुसार सऊदी की लक्ष्य साल 2030 के अंत तक वार्षिक यातायात को तिगुना करना है। वहीं इस टारगेट को पूरा करने के लिए 2030 तक सऊदी को 100 बिलियन डालर का निवेश करना, एक नया ‘मेगा हवाई अड्डा सामिल करना, रियाद में एक नया ‘मेगा हवाई अड्डा’ बनाना शामिल है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।