जालंधर:आज भाजपा मंडल नंबर 3 मे मंडल अध्यक्ष पवन वशिष्ठ जी की अध्यक्षता में एक सदस्यता अभियान को लेकर बैठक का आयोजन हुआ जिसमें भारतीय जनता पार्टी जालंधर के अध्यक्ष रमन पब्बी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस बैठक में रमन पब्बी ने कहा कि भाजपा पंजाब पिछली बार हुई सदस्यता से 20 परसेंट ज्यादा सदस्य बना कर दिखाएगी। पूरे देश में सदस्यता पर्व 6 जुलाई को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस के मौके पर शुरू होगा और हर भाजपा कार्यकर्ता इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगा। भारतीय जनता पार्टी की जड़ों को पंजाब में और मजबूत करने के लिए हर कार्यकर्ता अपनी जी जान लगा देगा।जो भी भारत का नागरिक निशुल्क नंबर 8980808080 पर मिस कॉल देगा वह भारतीय जनता पार्टी सदस्य बन सकता है। पंजाब में इस वक्त 23 लाख भाजपा कार्यकर्ता है और हमारी कोशिश है कि बूथ स्तर से लेकर ज्यादा से ज्यादा मेंबरशिप की जाए। आज मोदी जी की नीतियों से सारे भारत के नागरिक बहुत खुश हैं और वे इस पार्टी से जुड़ने को तैयार बैठे हैं। रमन पब्बी ने कहा कि मोदी जी की प्रचंड जीत से पता लगता है कि अपोजिशन पूरी तरह खत्म हो चुकी है उनके पास कोई भी मुद्दा नहीं है।आज आम शहरवासी भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के साथ जुड़ना चाहते हैं और उन्हें उम्मीद है कि भाजपा जालंधर अपने कार्यकर्ताओं के दम पर पंजाब में सबसे ज्यादा मेंबरशिप करके दिखाएगी।इस बैठक में मुख्य रुप से उपस्थित रहे अमित भाटिया, अमरनाथ शर्मा, राजेश ज्योति, मोहिंदर पाल ,जितेंद्र काला ,किरणदीप सिंह ,बंटी अरोड़ा, राजीव टंडन, शिवम चोपड़ा ,राजेश नोना, शमा चौहान आदि।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।