जालंधर : आज भारतीय जनता पार्टी जालंधर के अध्यक्ष श्री रमन पब्बी द्वारा सदस्यता अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी मंडलों में सदस्यता इंचार्ज और को इंचार्ज नियुक्त किए गए। इस अवसर पर रमन पब्बी ने सभी नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के कारण और मोदी जी की लहर के चलते आम जनता की उम्मीदें पार्टी के प्रति बहुत बढ़ गई हैं। आज हर नागरिक पार्टी की विचारधारा से जुड़ने को तैयार है बस हम कार्यकर्ताओं को उनके साथ संपर्क बनाना होगा। रमन पब्बी ने उम्मीद जताई कि नवनियुक्त इंचार्ज और को इंचार्ज पूरी जान लगा कर सदस्यता अभियान को नई ऊंचाइयों पर ले कर जाएंगे और मंडल के हर व्यक्ति से संपर्क करेंगे। पूरे पंजाब में भाजपा जालंधर की ओर से सदस्यता सबसे ज्यादा होगी और ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे में बताया जाएगा।जिले में राजीव धींगरा को इंचार्ज और प्रवीण होंडा को को – इंचार्ज मंडल नंबर 1 में हितेश सयाल को इंचार्ज और अरविंदर राव को को – इंचार्ज, मंडल नंबर 2 में पियूष भगत को इंचार्ज और अमित भाटिया को को- इंचार्ज, मंडल नंबर 3 में अमरनाथ शर्मा को इंचार्ज और दिनेश शर्मा को को -इंचार्ज, मंडल नंबर 4 में सुनील कुकरेती को इंचार्ज और अर्जुन खुराना को को- इंचार्ज, मंडल नंबर 5 में तेजिंदर वालिया को इंचार्ज और हरजिंदर अरोड़ा को को- इंचार्ज, मंडल नंबर 6 में ललित बब्बू को इंचार्ज और संजीव शर्मा को को- इंचार्ज, मंडल नंबर 7 में मयंक व्यास को इंचार्ज और भरत सिक्का को को -इंचार्ज, मंडल नंबर 8 में अशोक चड्ढा को इंचार्ज और नीता बहल को को -इंचार्ज, मंडल नंबर 9 मे सुच्चा अंगूराल को इंचार्ज और वरुण नागपाल को को- इंचार्ज, मंडल नंबर 10 में मनीष ठाकुर को इंचार्ज और नितिन शर्मा को को -इंचार्ज, मंडल नंबर 11 में नवीन सोनी को इंचार्ज और विश्व महेंद्रू को को -इंचार्ज, मंडल नंबर 12 में नवजोत सिंह को इंचार्ज और नितिन गुलाटी को को -इंचार्ज, मंडल नंबर 13 में ठाकुरदास को इंचार्ज और मदन मोहन बंसल को को- इंचार्ज नियुक्त किया गया।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।