प्राईवेट कॉलेज नॉन टीचिंग इम्पलाईज यूनियन पंजाब की कार्यकारिणी की बैठक लाजपत राय डीएवी कॉलेज जगराओं में की गई। जिसकी अध्यक्षता कार्यकारी प्रधान  राजीव शर्मा, डीएवी कॉलेज अमृतसर ने की। यूनियन के महासचिव  जगदीप सिंह, लाजपत राय डीएवी कॉलेज जगराओं ने विभिन्न कॉलेजों से आए हुए कर्मचारियों को पंजाब सरकार में लम्बित चली आ रही मांगों के बारे में अवगत कराया जिनमें छठे वेतन आयोग की सिफारशों के नोटिफिकेशन को लागू करना, १-१२-२०११ से नए ग्रेड पे संशोधित करना, अंतरिम राहत, हाउस रैंट एवं मैडिकल भत्ते में हुई वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी करना, ४:९:१४ स्टेप अप इंक्रीमेंट लागू करना, पैंशन, गे्रच्यूटी इत्यादि हैं। इन सभी मांगों के बारे में विस्तृत रूप से विचार विमर्श हुआ। आए हुए पदाधिकारियों में बरनाला से उप प्रधान  मनोज पांडे,  अजय गुप्ता, एम.एम.मोदी कॉलेज पटियाला, एच.एम.वी कॉलेज के  लखविन्द्र सिंह, डीएवी कॉलेज अमृतसर के  सुनील कुमार ने अपने अपने विचार प्रकट कर सरकार से अपील की कि इस बदलाव से कर्मचारियों को बहुत उम्मीदें है और इस सरकार को बनाने में जो योगदान कर्मचारियों का है उसको नकारा नहीं जा सकता। इसलिए सरकार उनकी मांगें पहल के आधार पर पूरा करे। इस बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि अपने अपने क्षेत्र में हर एम.एल.ए. को नॉन टीङ्क्षचग कर्मचारियों के बारे में अवगत करवाया जाएगा।

 

इस अवसर पर एच.एम.वी जालंधर से  राजीव भाटिया,  रवि मैनी, पटियाला से स. शमशेर सिंह, समाना से स.अमरीक सिंह, हिन्दू कॉलेज अमृतसर से   शाम लाल, डीएवी कॉलेज मलोट से  कौशल गर्ग, अबोहर से  अशोक कुमार,  राजिन्द्र कुमार, लाजपत राय डीएवी कॉलेज जगराओं से  सर्बजीत, दाखा से  रनवीर कुमार,  सुरेश शर्मा, फिरोजपुर से स.हरजिन्द्र सिंह सहित पंजाब के विभिन्न कॉलेजों के पधादिकारी भी मौजूद

 

 

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।