जालंधर :सीटी वल्र्ड स्कूल की ग्रेड 6 में पढऩे वाली छात्रा पावनी
अरोड़ा पीटीसी पंजाबी वॉयस ऑफ पंजाब छोटा चैम्प
के स्टूडियो राऊंड तक पहुंच गई है।
पावनी अरोड़ा जो एक बेहद होनहार एंव आत्मविश्वासी
छात्रा है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि के बारे में बात
करते हुए कहा कि संगीत से मुझे बेहद लगाव है। संगीत एक
ऐसी कला है जो आपके आत्मविश्वास का निर्माण करती है,
आत्मसम्मान, भावनाओं को बढ़ावा देती है और समाजिक
कौशल विकास का समर्थन करती है। पीटीसी पंजाबी वॉयस
ऑफ पंजाब छोटा चैम्प जैसे प्रतियोगिता के इस राऊंड तक
पहुंचना बेहद मुश्किल था क्योंकि इस प्रतियोगिताम में पंजाब
भर के कई बच्चों ने भाग लिया। इसके साथ ही पावनी ने उस
पर भरोसा करने वाले सभी लोगों का धन्यावाद किया और
अगामी प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ परिणाम हासिल करने
का वादा किया।
सीटी वल्र्ड स्कूल की प्रिंसिपल मधू शर्मा ने पावनी को
स्टूडियो राऊंड तक पहुंचने के लिए बधाई दी। इसके साथ
ही उन्होंने भविष्य में भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए
प्रेरित किया।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।