जालंधर, 10 अप्रैल: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को संगठित करने के लिए हमेशा सक्रिय रहता है। सेंट सोल्जर पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर में कॉलेज डायरेक्टर डॉ कृपाल सिंह भुल्लर और सभी स्टाफ सदस्यों के नेतृत्व में फन गेम्स फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मकसद छात्रों का मनोरंजन करना और उन्हें मानसिक रूप से तैयार करना था। जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। इवेंट इस प्रकार थे: लेमन रेस, बैलोन रेस, थ्री लेग रेस, डक रेस, म्यूजिकल चेयर, इसके साथ ही इवेंट में फिटनेस सेशन भी था जिसके द्वारा छात्रों ने पूरे शरीर का व्यायाम किया। कार्यक्रम के बाद प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिये गये। ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों की सराहना की, और उन्हें सभी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।