जालंधर, 24 जनवरी:- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन द्वारा यूनिटी इन डाइवर्सिटी का सन्देश देते हुए
गणतंत्र दिवस पर पुरे माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। छात्रों के लिए संस्था द्वारा ऑनलाइन कार्यकम्र
का आयोजन किया गया जिसमें विजयी विश्वा तिरंगा प्यारा, हम बालक हिंदुस्तान के गीत और वंदे मातरम पर
छात्रों ने डांस पेश किया। इस अवसर पर अध्यापकों द्वारा विभिन्न राज्यों के पहरावे में सजकर छात्रों को देश के
सभी राज्यों की संस्कृति, भाषा, खानपान, देश की खूबसूरती के बारे में जानकारी दी। इसके अतिरिक्त छात्रों
द्वारा देश की आज़ादी के लिए बलिदान देने वाले शहीदों के जीवन, संघर्ष, योगदान आदि पर पोयम्स पेश की
गई। छात्रों ने तिरंगे को स्लाम करते हुए हमेशा देश से प्यार करने और उसका मान बढ़ाने का प्रण लिया। छात्रों ने
देशभक्ति के गीत, कविताऐं सुनाई वहीं भ्रष्टाचार, अनपढ़ता, गरीबी के विरूद्ध लघु-नाटिकाएँ भी पेश की।
वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए सभी को मिलकर रहने की
अपील की।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।