नई दिल्ली,  कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी  ने मंगलवार सुबह कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की बैठक की अध्यक्षता की। संसद में हुई इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर बात हुई। सोनिया गांधी ने पार्टी नेताओं को एकजुट रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए आगे की राह पहले से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण है। सोनिया ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के लचीलेपन की भावना की कड़ी परीक्षा हो रही है।कांग्रेस नेताओं को संबोधित करते हुए सोनिया ने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘सत्ताधारी पार्टी देश में “विभाजनकारी एजेंडा” चला रही है। सभी राज्यों में इतिहास के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। एजेंडे को पूरा करने के लिए भाजपा जबरन इतिहास के साथ छेड़छाड़ कर रही है।सोनिया गांधी ने इस बैठक के दौरान केंद्र सरकार पर विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को परेशान करने का आरोप भी लगाया है। सोनिया ने कहा कि सरकारी मशीनरी की पूरी ताकत उनके खिलाफ है। सोनिया ने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों के लिए शासन का मतलब स्पष्ट रूप से भय और धमकी फैलाना है। इस तरह की धमकियां और रणनीति हमें न तो डराएगी और न ही चुप कराएंगी और न ही हम डरेंगे।.

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।