जालंधर : निजी स्कूल  के छात्र की स्कूल बस की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान आरव मेहता निवासी भैरो बाजार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मृतक के परिजन उसे छुट्टी के समय लेने आए थे जैसे ही वह स्कूल से बाहर निकले तो स्कूल बस की चपेट में आ गए। घायल छात्र को नजदीक अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।

स्कूल बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना 8 की पुलिस पहुंच कर जांच कर रही है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।