मुंबई, 09 जून, केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज कहा कि इस वर्ष देश भर के 21 हवाई अड्डों से 500 से ज्यादा फ्लाइटों के जरिये रिकॉर्ड दो लाख भारतीय मुसलमान बिना किसी सब्सिडी के हज पर जायेंगे।
श्री नकवी ने यहां मुंबई में हज हाउस में निजी टूर ऑपरटरों (पीटीओ) के प्रतिनिधियों की एक बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि इन हज यात्रियों में 1 लाख 40 हजार हज यात्री भारतीय हज समिति और 60 हजार हज यात्री प्राइवेट टूर ऑपरेटरों के जरिये हज पर जायेंगे। प्राइवेट टूर ऑपरेटरों को भी 10 हजार हज यात्रियों को हज समिति के निर्धारित पैकेज पर ही ले जाना होगा।
श्री नकवी ने कहा कि इस बार पारदर्शिता और हज यात्रियों की सहूलियत के लिए प्राइवेट टूर ऑपरेटरों का भी पोर्टल हज.एनआईसी.इन/पीटीओ/(पोर्टल फाॅर हज ग्रुप आर्गेनाइजर्स) बनाया गया है जिसमें सभी अधिकृत पीटीओ के पैकेज आदि सभी जानकारी दी गई हैं। इस वर्ष लगभग 725 प्राइवेट टूर ऑपरेटर हज यात्रियों को हज पर ले कर जायेंगे

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।