हंसराज महिला महाविद्यालय के इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सैल द्वारा फैकल्टी लेक्चर सीरीज के अन्तर्गत अंग्रेजी उच्चारण विषय पर वर्कशाप का आयोजन किया गया। यह लेक्चर पीजी विभाग अंग्रेजी के सहयोग से आयोजित किया गया। सहायक प्रो. श्री नीरज अग्रवाल रिसोर्स पर्सन के तौर पर उपस्थित थे। अंग्रेजी विभागाध्यक्षा डॉ. ममता व आईक्यूएसी कोआर्डिनेटर डॉ. आशमीन कौर ने प्लांटर भेंट कर उनका स्वागत किया। श्री नीरज अग्रवाल ने भाषा के चारों क्षेत्रों पर प्रकाश डाला जिसमें स्पैलिंग, शब्दावली, उच्चारण व व्याकरण शामिल थे। उन्होंने ब्रिटिश, अमेरिकन व इंडियन अंग्रेजी पर बात की। उन्होंने अंग्रेजी के हर शब्द के सही उच्चारण पर जोर दिया व कहा कि सही उच्चारण की आदत छोटी उम्र से ही डाल लेनी चाहिए। उन्होंने अंग्रेजी भाषा के 46 शब्दों के रोजमर्रा के सही उच्चारण के सही अयास पर जोर दिया। उन्होंने प्रतिभागियों के साथ इंटरएक्टिव सेशन भी किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने आईक्यूएसी तथा पीजी अंग्रेजी विभाग के प्रयास की सराहना की तथा कहा कि टीचिंग प्रोफैशन में शब्दों का सही उच्चारण होना बहुत जरूरी है। मंच संचालन श्रीमती प्रोतिमा मंडेर ने किया। इस अवसर पर सभी फैकल्टी सदस्य उपस्थित थे।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।