दिल्ली: इस बार मानसून ने अपने आगमन की तय तारीख से पहले दस्तक देकर देशभर में बड़ी राहत दी है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने न केवल आठ दिन पहले देश में प्रवेश किया, बल्कि 9 दिन पहले ही पूरे भारत को अपने प्रभाव में ले लिया। आमतौर पर मानसून 8 जुलाई तक पूरे देश को ढकता है, लेकिन इस बार यह 30 जून तक ही पूरी तरह फैल गया, जिससे जून में औसतन 7% अधिक वर्षा दर्ज की गई है—जो पिछले चार सालों में सबसे अधिक है।समय से पहले आए मानसून ने खेती-किसानी के लिए अच्छा माहौल बना दिया है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से सक्रिय तीन बड़ी मौसमी प्रणालियों के चलते अगले 14 दिनों में उत्तर, पूर्व और मध्य भारत में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। खासकर राजस्थान, यूपी, हिमाचल, एमपी, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और बंगाल में स्थिति चुनौतीपूर्ण हो सकती है। इस बीच 22 राज्यों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है और 27 जून से 3 जुलाई तक कई जगहों पर रेड अलर्ट की स्थिति बनी हुई है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।