फगवाड़ा 6 मई (शिव कौड़ा) अप्रवासी भारतीय सतपाल चोपड़ा यू.एस.और उनके सुपुत्र प्रिंस चोपड़ा उर्फ सनी यू.एस.ने गुरू नानक वृद्धअपाहिज एवं अनाथ आश्रम विरकां को एक महीने की राशन सामग्री भेंट की। श्री सतपाल चोपड़ा ने कहा कि यह अनाथ आश्रम निराश्रितों के लिए बहुत बड़ा सहारा है जहां बाबा दयाल सिंह और अन्य सेवादारों की तरफ से वृद्धअनाथबिमार और मजबूर लोगों की बहुत सेवा की जाती है। इस आश्रम को राशन भेंट करते हुए उनके समूचे परिवार को बेहद आत्मिक संतुष्टि मिली है। मुख्य सेवादार बाबा दयाल सिंह ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि चोपड़ा परिवार पहले भी आश्रम को बहुमुल्य सहयोग देता रहा है। इस अवसर पर जगदीश विर्दीप्रेम लालसोहन सहजलरामजी बांसल और इंद्र देव ने भी चोपड़ा परिवार के प्रयास को सराहनीय बताया।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।