नई दिल्ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को शृद्धांजलि देते हुए दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन (डीडीसीए) ने मंगवलार को फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नाम बदलकर अरुण जेटली स्टेडियम रखने का फैसला किया। डीडीसीए ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी दी है। अरुण जेटली डीडीसीए के अध्यक्ष भी रह चुके थे।

अरुण जेटली का 24 अगस्त को निधन हो गया था। वे काफी दिनों से एम्स में भर्ती थे। उन्होंने दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर अंतिम सांस ली थी। 12 सितंबर को एक समारोह में नामकरण होगा। यह समारोह जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा। इसमें गृह मंत्री अमित शाह और खेल मंत्री किरण रिजिजू भी मौजूद रहेंगे।

जेटली के डीडीसीए के अध्यक्ष रहने के दौरान ही फिरोजशाह कोटला का कायाकल्प हुआ था। इसे आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया था। स्टेडियम की दर्शक क्षमता भी बढ़ाई गई थी। इसके अलावा विश्व स्तरीय ड्रेसिंग रूम का भी निर्माण किया गया था। अरुण जेटली ने नरेंद्र मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वित्त और रक्षा समेत कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली थी।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।