
जालंधर )पंजाब में लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब राज्य की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। क्योंकि आम आदमी पार्टी (आप) के एक मंत्री और कांग्रेस के दो विधायकों समेत दो उम्मीदवार लोकसभा चुनाव जीतने में कामयाब रहे हैं। वहीं जालंधर पश्चिम से विधायक शीतल अंगुराल का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया गया है।
ऐसे में चुनाव आयोग आने वाले समय में कभी भी चुनावों की घोषणा कर सकता है। इसके साथ ही पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल में भी फेरबदल की संभावना है। मंत्री से सांसद बने गुरमीत सिंह मीत हेयर की जगह जहां नए चेहरे की एंट्री होगी, वहीं चुनाव हारने वाले चार मंत्रियों के भविष्य पर भी पार्टी विचार कर सकती है।