
दिल्ली: आजकल डिजिटल पेमेंट का चलन बहुत बढ़ गया है और गूगल पे जैसे ऐप्स ने हमें पैसे ट्रांसफर करने में काफी सहूलियत दी है। लेकिन अब यह खबर कुछ खास गूगल पे यूजर्स के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। जी हां, अब गूगल पे पर ट्रांजैक्शन करने के लिए आपको सर्विस चार्ज देना होगा। यह बदलाव यूजर्स को हैरान कर सकता है, क्योंकि पहले तक गूगल पे के जरिए बिल पेमेंट और पैसे ट्रांसफर करना पूरी तरह से फ्री था। इस नए बदलाव के तहत, अब कुछ पेमेंट्स पर एक निश्चित शुल्क वसूला जाएगा।भोपाल में कुछ गूगल पे यूजर्स ने दावा किया है कि जब उन्होंने क्रेडिट या डेबिट कार्ड से अपने बिलों का भुगतान किया, तो उनकी पेमेंट पर एक कन्वीनियंस फीस कट गई। यानी अगर आप गूगल पे के माध्यम से बिजली, पानी, गैस, या किसी अन्य यूटिलिटी बिल का भुगतान करते हैं, तो अब आपको अतिरिक्त शुल्क देना होगा।कन्वीनियंस फीस एक तरह का अतिरिक्त शुल्क है जो यूजर्स से तब लिया जाता है जब वे कार्ड से या किसी अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए पेमेंट करते हैं। इस फीस का उद्देश्य पेमेंट प्रोसेसिंग में आने वाली तकनीकी और ऑपरेशनल लागत को कवर करना होता है। गूगल पे ने अब बिल पेमेंट्स पर इस शुल्क को लागू करना शुरू कर दिया है।