नई दिल्ली: भारत की सड़कों पर सफर करने वालों के लिए अब एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। जल्द ही आपको टोल प्लाजा पर रुककर पैसे चुकाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि केंद्र सरकार देशभर में टोल वसूली का एक बिल्कुल नया और हाईटेक सिस्टम लागू करने जा रही है। जल्द ही नई व्यवस्था को शुरू करने की योजना है, जो हाईवे और एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक को पहले से कहीं ज्यादा सुगम और तेज बना देगी। कैसा होगा ये नया टोल सिस्टम?अब वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर लाइन में लगने या फास्टैग स्कैन होने का इंतजार नहीं करना होगा। टोल टैक्स अब सैटेलाइट आधारित ट्रैकिंग सिस्टम से वसूला जाएगा। मतलब, आपकी गाड़ी जितना सफर करेगी, उतना ही टैक्स स्वतः आपके अकाउंट से कट जाएगा। नंबर प्लेट की पहचान GPS तकनीक से की जाएगी और सारा सिस्टम पूरी तरह डिजिटल होगा।एनुअल पास से मिलेगी बड़ी छूटनई नीति के तहत एक ‘एनुअल टोल पास’ का भी प्रावधान होगा, जिसे सिर्फ 3000 रुपये में लिया जा सकेगा। इस पास के जरिए पूरे साल देशभर की सड़कों पर बिना किसी रुकावट के यात्रा की जा सकेगी। यानी न रुकना, न समय की बर्बादी और न हर बार टोल चुकाने की झंझट।