जम्मू: अमरनाथ जी की पवित्र गुफा की तीर्थयात्रा 3 जुलाई से शुरू हो गई है। हर रोज श्रद्धालुओं का एक नया जत्था रवाना हो रहा है। आज भी पांचवां जत्था पहलगाम के नुनवान बेस कैंप से रवाना हुआ। इस बार यात्रा के लिए ज्यादा सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। यात्रा में शामिल होने के लिए देश-दुनिया से लोग पहुंच रहे हैं। इस जत्थे में दिल्ली और उत्तर प्रदेश के श्रद्धालु भी शामिल हैं, जिन्होंने यात्रा का प्लान बना रहे लोगों को मैसेज दिया है।आज अमरनाथ यात्रा का 5वां जत्था रवाना हुआ। इसमें शामिल श्रद्धालुओं ने अपने मन की बात कही। उनमें से एक श्रद्धालु, जो उत्तर प्रदेश से पहुंचा है, वह कहता है कि ‘मैं यात्रा के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैं शांति के लिए प्रार्थना करूंगा। यहां सभी के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है।’ साथ ही उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ‘मैं सभी तीर्थयात्रियों से बड़ी संख्या में यहां आने का आग्रह करता हूं।’

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।