
अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधान पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में पी ऐफ ऐ गौशाला पुलिस लांईन में गांयों को चारा खिलाया व घायल पशु पक्षियों के ईलाज के लिए दिया अंशदान। पूर्व प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा ने बताया कि घायल बेजुबान पशु पक्षियों को ईलाज की जरूरत है सरकार व एन जी ओ को इन की मदद के लिए आगे आना चाहिए,हमारा क्लब सेवा करने के लिए हमेशा अग्रणी रहा है।उप गवर्नर प्रथम एन के महेंद्रू ने बताया कि गाय की सेवा करना बहुत बड़ा पुण्य है,इसलिए हर इंसान को गाय की सेवा करनी चाहिए। प्रोजेक्ट डायरेक्टर ऐली मोहित सेठ ने सहयोग किया।सचिव अशोक बजाज ने सभी सदस्यगण का धन्यवाद किया।इस मौके पर उप गवर्नर प्रथम एन के महेंद्रू ,पूर्व प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा,सचिव अशोक बजाज, कोषाध्यक्ष संजय भल्ला,जयदेव मल्होत्रा, ऐ के बहल,मोहित सेठ व अन्य सदस्य उपस्थित थे